aajtaktimes

सड़क हादसे में पति पत्नी सहित 4 की मौत , मचा कोहराम

अशोक केसरवानी 
कौशाम्बी।उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के बट बंधुरी गाँव के पास डीजल टैंकर की चपेट मे आने से बाइक सवार पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई| हादसे के बाद डीजल टैंकर मौके से फरार हो गया| घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई| बीच सड़क हुये दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर जाम हो गई| सूचना पर घटना स्थल पहुंची इलाकाई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और रास्ता खुलवाया| कई घंटो की मशक्कत के बाद पुलिस मृतकों की पहचान कर सकी| बाइक चला रहा मृतक युवक अपनी पत्नी के साथ बहन व भांजी को छोड़ने उसकी ससुराल जा रहा था| हादसे मे एक बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया| हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी घटना स्थल पहुंचे| 
पिपरी थाना के पेरुई गाँव निवासी विक्रम अपनी पत्नी मनीषा के साथ फ़तेहपुर जिले के धाता थाना के बहनपुरवा गाँव मे ब्याही बहन अंजलि व बहन के बेटी दीपाली व बेटे संदीप को छोड़ने बाइक से जा रहा था| पांचों लोग एक ही बाइक मे सवार थे| वह जैसे ही करारी थाना के बट बंधुरी गाँव के पास पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डीजल टैंकर से टकरा गई| टक्कर के बाद बाइक सवार संदीप को छोड़ सभी चार टैंकर की चपेट मे आ गए| टैंकर चारों को रौंदता हुआ भाग निकाला| टैंकर की चपेट मे आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई| घटना के बाद मौके पर भीड़ जुटी तो सड़क जाम हो गई| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्तमार्टम के लिए भिजवा सड़क से जाम हटाया| 
टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार चार लोगो की मौत की जानकारी पर इलाकाई पुलिस के अलावा सीओ मंझनपुर भी घटना स्थल पहुंचे| उन्होने बताया की हादसे के बाद भाग निकले टैंकर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है| शवों की पहचान काफी देर बाद हुई है| सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए है| सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| 

Related

UP 7664889081639086105

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item