aajtaktimes

68 व्यापारियों को वितरित किये गये लाइसेंस


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर के धनोखर चौराहे पर एक शिविर लगाया गया। उसमें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 68 लाइसेंस वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की इस पहल से कारोबारियों को काफी सहूलियत मिली है। खाद्य विभाग का लाइसेंस बनवाने के लिए व्यापारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, और उन्हें प्रतिष्ठान बनकर कई दिनों तक विभाग का चक्कर काटना पड़ता था। इतना ही नहीं पिचौलियों के चंगुल में फँसकर उन्हंे आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती थी। बब्बी ने बताया कि श्रीमान् जिलाधिकारी ने व्यापारियों की सुलभता और पारदर्शिता के लिए शिविर लगवाकर लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 26 व 27 फरवरी को यह शिविर लगाकर व्यापारियों का पंजीकरण व लाइसेंस बनाकर दिया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से खाद्य अधिकारी संजय सिंह, रईस अंसारी, राजेश टिंकू, माता प्रसाद वर्मा, हरप्रीत सिंह, राजेश चौबे, संजय निगम, मोहित सैनी, आलोक जायसवाल, सरताज अहमद आदि लोग मौजूद रहें।

Related

UP 435298514733203618

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item