aajtaktimes

पुलिस ने लूट का किया पर्दाफाश, चार लुटेरों को भेजा जेल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मसौली थाने की बिंदौरा नहर पर हुई साठ हजार की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुये चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि विगत् 23 फरवरी को नहर पर हुई लूट में शामिल रामनगर थाने के सोहई बड़नपुर निवासी अरुण कुमार वर्मा पुत्र जगदीश कुमार, लोहटी जई निवासी मूनअहमद पुत्र बब्लू अहमद, गनेशपुर निवासी मो. इरशाद पुत्र अब्दुल कादिर, मों. नईम पुत्र इस्राईल को बांसा नहर पुल से मसौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से लूट की 45 हजार की नकदी के साथ-साथ पल्सर बाइक यूपी डी क्यू 6731, मारुति कार नं- यूपी 32 वाई 3071 व 12 बोर के देशी तमंच के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस टीम में राय सिंह यादव, अजयेन्द्र कुमार, इशरार अहमद, जगन्नाथ प्रसाद, विनोद कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की।

Related

UP 6390941525930180482

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item