बाराबंकी में नागरिकों का गुस्सा फूटा , पुलिस ने बरसाई लाठी, कई घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_872.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देवा रोड ओवर व्रिज के नीचे छोटी लाइन व बड़ी लाइन की रेलवे क्रासिंग पर दीवार खड़ी करने को लेकर आज चौथे दिन ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने बरसायी लाठी आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। देर शाम ग्रामीणों ने देवा रोड रेलवे क्रासिंग पर निर्माण दीवार को गिराया। सुबह से देर रात तक चलता रहा ग्रामीणों व पुलिस में आंख मिचौली का खेल। शनिवार की सुबह रास्ते को लेकर जीतनगर, मझपुुरवा, गांधी नगर, ग्रीडगंज बाड़ा, शिवपुरी निवासियों ने हजारों की तादात में प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस का समर्थन कर रहे श्री अवध बेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रितेश मिश्र ने जुलूस की अगुवाई की। इस दौरान उनके साथ बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह चौहान, भाजपा नेता जंग बहादुर पटेल, व्यापार मण्डल के नेता जनमेजय गुप्ता ‘रामू‘, सपा नेता संजय मिश्रा मौजूद थे। जब यह जुलूस देवा रोड रेलवे क्रासिंग से कचेहरी परिसर पहुंचा तो वहां डीएम के न होने से जनता एक बार फिर आक्रोशित हो गयी।
और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम करने की कोशिश की। वहां मौजूद तहसीलदार उमेश सिंह, एडिशनल एसपी ज्ञानंजय सिंह, कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने लोगों को काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की। इस पर जनता सड़क जाम कर अड़े रहे। इस पर तहसीलदार उमेश सिंह ने लाठी लेकर आंदोलनकारियों पर बरसाने लगे। देखते-देखते भीड़ छितर बितर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं व मासूम बच्चों तक को नही बख्शा उन पर भी लाठियां बरसाने लगे। जिसके चलते सद्दाम आठ वर्षीय, नूरेन्द्र ग्यारह वर्षीय, दीपक जायसवाल ‘‘कालू‘‘ (32), विजय पाठक (38) गंभीर रुप से घायल हो गये। लाठी चार्ज करने से जनता और आक्रोशित हो गये। इसी बीच पुलिस ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे रितेश मिश्र एडवोकेट को पकड़कर जीप में बैठाने लगे। अधिवक्ता को पुलिस जीप में बैठा देख कचेहरी परिसर में मौजूद कई अधिवक्ता वहां आ गये और रितेश को जीप से उतार कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस व अधिवक्ता के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी। वहां मौजूद एडिशनल एसपी ज्ञानंजय सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे। एक बार फिर रितेश मिश्र अपने अधिवक्ताओं व जनता के साथ घायलों को देखने अस्पताल पहुंच गये। अस्पताल में हजारो की तादात में लोग मौजूद थे। रितेश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम हम लोग शांतिपूर्वक देवा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर धरना दे रहे थे। एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि आप लोगों की बात सुबह डीएम साहब से करायी जायेगी। लेकिन सुबह जब डीएम वहां नही पहुंचे तो हम लोगों ने शांति पूर्वक जुलूस निकाल कर अपनी मांग को लेकर डीएम से मिलने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो गये। इसके बाद ग्रामीणों ने रेलवे क्रासिंग पहुंचकर निमार्णाधीन दीवार को गिरा दिया। दीवार गिरती देख पुलिस कर्मियों ने एक बार फिर लाठी चार्ज कर दिया। देखते-देखते ग्रामीणों ने भी पत्थरबाजी शुरु कर दी। पुलिस ने वहां मौजूद अधिवक्ता रितेश मिश्र को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली ले आयी। इस दौरान प्रशासन ने पीएसी, आरपीएफ, जीआरपी की फोर्स को मौके पर बुलवा लिया। देर रात तक पुलिस व ग्रामीणों में रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। धरने में प्रशांत पाण्डेय, विनोद तिवारी, विजय पाण्डेय, आमिर अबरार, महेन्द्र यादव अधिवक्ताओं के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
तहसीलदार ने बरसाईं लाठियां
बाराबंकी। अगर तहसीलदार उमेश सिंह सूझबूझ के साथ काम लेते तो धरने को खत्म किया जा सकता था। लेकिन ऐसा नही हुआ। उमेश सिंह ने खुद अपने हाथ में पुलिस की लाठी लेकर प्रदर्शनकारियों पर बरस उठे। देखते-देखते पुलिस वालो ने भी न देखा बच्चा न देखी महिला सब पर बरसा दी लाठियां। जिसमें बच्चों सहित महिला व कई युवक घायल हो गये।
आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरायी दीवार
बाराबंकी। आखिरकार आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पास बनी रही दीवार को गिरा डाला। ग्रामीणों का कहना है कि दीवार बनने से ग्रीडगंज, शिवपुरी, जीतनगर, मझपुरवा के निवासियों को पैदल जाने का कोई रास्ता नही है। व्यापारी नेता जनमेजय गुप्ता ने बताया कि दीवार बनने से यहंा के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने यह भी बताया कि शमशानघाट जाने के लिये परेशानी होगी। क्योंकि हिन्दू समाज का शमशानघाट सोता में है। जो छोटीलाइन क्रास करने के बाद ही जा सकते हैं। दीवार निर्माण होने से कई दिक्कतों का सामना उठाना पड़ेगा। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि दीवार निर्माण को लेकर रेलवे विभाग के अधिकारियों से बातचीत भी हुई थी। उन्होने हम लोगों को आश्वासन दिया था। कि आप लोगों के लिये आने जाने का रास्ता दिया जायेगा। लेकिन ऐसा नही हुआ। रातोरात दीवार निर्माण कर दी गयी।
लाठी चार्ज में बालक सहित कई घायल
बाराबंकी। लाठी चार्ज के दौरान सद्दाम आठ वर्षीय, नूरेन्द्र दस वर्षीय, दीपक जायसवाल व विजय पाठक गंभीर रुप से घायल हो गये। सद्दाम के शरीर पर लाठी के निशान तो नूरेन्द्र के सीने पर चोटों के निशान एवं दीपक जायसवाल के चेहरे पर चोटों के निशान थे। अस्पताल में मौजूद घायल सद्दाम की दादी नूरीन ने रोते हुये कहा कि पुलिस वालों ने बेवजह हमारे पोते सद्दाम को मारा है। वहीं दीपक ने बताया नारेबाजी के दौरान हम लोगों को समझा लाये थे तो इसी बीच तहसीलदार उमेश सिंह ने मुझ पर लाठियों से वार कर दिया। जिसके चलते दीपक के माथे पर गंभीर चोटे आयीं। अस्पताल प्रशासन ने घायलों का उपचार कर उनको घर भेज दिया है।
नगर वासियों की समस्याओं का हल निकाला जाये: संजय
बाराबंकी। सपा नेता संजय मिश्रा ने बताया कि आज जो घटना हुई है वो अशोभनीय है। इसकी हम पुरजोर निन्दा करते हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि दीवार निर्माण को लेकर डीएम से वार्ता हुई थी। इस पर डीएम साहब ने कहा कि रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान निकाला जायेगा। लेकिन आज कुछ अराजकतत्वों की वजह से यह अशोभनीय घटना हुई है। उन्होने आगे कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जीतनगर, मझपुरवा, छोटी लाइन, शिवपुरी, ग्रीडगंज, गांधीनगर में रहने वाले नागरिकों की मांगो को मानी जाये और दीवार को तत्काल हटाया जाये। जिससे इस तरफ रहने वाले नागरिकों को कोई समस्या न हो सके।
पुलिस ने रितेश को किया गिरफ्तार
बाराबंकी। देर शाम आंदोलन कारियों ने दीवार को गिराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन के तेवर बदल गये। बौखलायी पुलिस ने धरने का नेतृत्व कर रहे रितेश मिश्रा के ऊपर लाठियां भांजनी शुरु कर दी। जिसके चलते रितेश घायल हो गये और पुलिस प्रशासन ने आनन फानन गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। रेलवे लाइन पर मौजूद उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारियां चल रही है।
नागरिकों पर लाठीचार्ज करना निन्दनीय: भाजपा
बाराबंकी। रेलवे क्रासिंग पर दीवार बनाने के विवाद को लेकर संघर्ष कर रहे नागरिकों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने की कड़ी निन्दा करते हुये भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन द्वारा नागरिकांे पर लाठी चार्ज कराना निन्दनीय है। ऐसे में जिन कार्यकर्ताओं को लाठी चार्ज के दौरान चोटे आयीं है उन्हे पूरी सहानभूति के साथ भाजपा का समर्थन भी प्राप्त है। रास्ता रोके जाने और दीवार खड़ी करने के मामले संबधी जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुये रेल मंत्रालय को पत्र भेजा गया।