गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/9.html
जौनपुर। गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ जहां मुख्य यजमान के सर्वतोभद्र पूजन के उपरांत यज्ञ की रक्षा के लिये देवताओं का आह्वान करते हुये विधि-विधा से आहूतियां डाली गयीं। इस मौके पर देश की सुरक्षा व वातावरण निर्माण के लिये पूजा किया गया जिसके बाद विदाह दिवस संस्कार सम्पन्न हुआ। दोपहर तक चले आहूतियों के क्रम में कई पालियों में जिले भर से आये श्रद्धालुओं ने आहूतियां दीं। इसके पहले संगीत प्रवचन में बोलते हुये टोली नायक बनवारी लाल सैनी ने भारतीय समाज में यज्ञीय परम्परा का उल्लेख किया। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, अभय सिंह, डीके तिवारी, डा. शैलेश सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, इन्द्रपति मिश्रा, ओम प्रकाश जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
