aajtaktimes

मड़ियाहूं प्रकरण को लेकर डीएम से मिला विश्व हिन्दू महासंघ

जौनपुर। विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को जिलाधिकारी से मिलकर बीते माह जनवरी में मासूम परी के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के इतने समय बीत जाने के बावजूद भी कोई ठोस कार्यवाही न होने का विरोध जताते हुये पत्रक सौंपा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल निगम के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले प्रतिनिधिमण्डल का कहना है कि पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली। उन्होंने 20 लाख रूपये की आर्थिक मदद व परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग किया। इस मौके पर जुगनू मोदनवाल, रामसिंह यादव, अनिल सिंह, मोनू सेठ, रोशन वर्मा, आशीष यादव, नन्हकू जायसवाल, संदीप मोदनवाल, रितेश यादव, गुड्डू यादव, आजाद सिंह यादव, नीति यादव, नागेश सोनकर, आयुष यादव सहित लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6923145403633581600

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item