aajtaktimes

स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

जौनपुर। धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार (हयातगंज) बक्शा में राष्ट्रीय सेवायोजना के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरूवार को भव्यता के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर छात्राओं ने जल संरक्षण, साक्षरता जागरूकता, पौधरोपण सहित स्वच्छता जागरूकता हेतु रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का समापन सुनीता अस्पताल की प्रबन्धक श्रीमती सुनीता यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सुधीर श्रीवास्तव, तोषिका श्रीवास्तव, विपिन कुमार, राकेश कुमार, राजनाथ यादव, विजय कुमार सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। अन्त में महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव ने समस्त आगंतुकों व स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 4173828842257356533

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item