लूट की घटनाओं को लेकर ASP से मिला स्वर्णकार समाज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/asp.html
जौनपुर। स्वर्णकार समाज का प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष आलोक सेठ के नेतृत्व में आरक्षी अधीक्षक से मिलने पहुंचा जहां उनके प्रतिनिधि अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी यादव से मिलकर आक्रोश जताया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने जनपद में लगातार बढ़ रही लूटपाट की निन्दा करते हुये शीघ्र ही शाहगंज व मुंगराबादशाहपुर की लूट की घटना का खुलासा करने की मांग किया। इस मौके पर अध्यक्ष आलोक सेठ ने बताया कि काफी संख्या में स्वर्णकार शहर से देहातों में जाकर दुकान चला रहे हैं। आये दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से उनमें भय का माहौल व्याप्त है। संरक्षक मानिक चन्द्र सेठ ने प्रमुख बाजारों में सीसी टीवी कैमरा लगवाने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा यदि लूट की घटनाओं का शीघ्र खुलाना नहीं हुआ तो स्वर्णकार समाज सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमण्डल में महामंत्री विशाल वर्मा, उपाध्यक्ष राकेश सेठ, भरत सेठ, मनीष सेठ, नीतिन सोनी, श्याम जी सेठ, रमेश सेठ, शशि सेठ, विनय सेठ, रोहित सेठ, अनिल सेठ, आशीष सेठ सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
