aajtaktimes

BJP सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. उमाशंकर प्रजापति की अध्यक्षता मंे हुई जहां सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने पं. दीन दयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित किया जिसके बाद वंदेमातरम् गीत हुआ। इस मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा कि मिशन 2017 में ओबीसी मोर्चा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाये तभी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह एडवोकेट, राजेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। डा. उमाशंकर प्रजापति ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को प्रत्येक मण्डलों में संत रविदास जी की जयंती मनायी जायेगी। इस दौरान भाजपा के नये जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर राजवीर दुर्गवंशी, अरूण प्रजापति, वंश बहादुर पाल, रविन्द्र नाथ दूबे, रत्ती राम यादव, डा. धीरेन्द्र यादव, सुभाष चन्द्र मौर्य, गौतम जायसवाल, राम केवल पाल आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास पण्डा ने किया।

Related

UP 426922467350799503

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item