शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_904.html
जौनपुर। धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार, उटरूकला, बक्शा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के तीसरे दिन रविवार को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों सहित बेलापार गांव के चौरा माता मंदिर पर श्रमदान की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवायोजना के माध्यम से अध्ययनरत छात्रों में राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का बोध होता है जिससे हमारे यह स्वयंसेवक राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ते हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. सुधीर श्रीवास्तव, मनोज यादव, नीरज यादव, तोषिका श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।

