बाबा साहब के नाम पर दलितों को ठग रही मायावती: कौशल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_1.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मायावती ने दलितों को बाबा साहब अम्बेडकर के नाम पर छला है। इनका बाबा साहब के सिद्धांतो से कोई लेना देना नही है। उक्त बातें पारख महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव व भाजपा के सांसद कौशल किशोर ने गांधी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कही। उन्होने कहा अधिकार दिलाओ नाम से शुरु की गयी इस रथ यात्रा का उद्देश्य संविदा कर्मियों सहित उन तमाम लोगों को राज्य कर्मचारी घोषित करवाना है जो काम तो राज्य व केन्द्र के कर्मचारियों के बराबर करते हैं परन्तु वेतन के नाम पर उन्हे चंद सिक्के ही नसीब होते हैं। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर शिक्षकों का न्यूनतम वेतन निर्धारित करते हुये इसे लागू करवाया जाये। राजधानी लखनऊ के आस-पास के जनपद बाराबंकी-अमेठी रायबरेली-उन्नाव-सीतापुर-हरदोई आदि जनपदों में उक्त रथ यात्रा 11 फरवरी तक चलायी जायेगी। हमारी मांग है कि जो अधिकार दिलायेगा वही सरकार चलायेगा। इस अवसर पर सांसद के साथ बाराबंकी की सांसद प्रियंका सिंह रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, हरगोबिन्द सिंह, शरद अवस्थी, उपेन्द्र सिंह, हर्षित वर्मा सहित कई लोग उपस्थि थे।
