aajtaktimes

एप्जा ने निकाली 15 दिवसीय एक्शन रैली



अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। आल इन्डिया प्रेस जर्नलिस्ट एशोसिएशन ऐप्जा के 15 वे स्थापना दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय एक्सन रैली का जैदपुर में चेयरमैन रियाज अहमद तथा पत्रकारो द्वारा स्वागत किया गया। स्थानीय कस्बा जैदपुर में आज 15 दिवसीय मीडिया निर्वाचन क्षेत्र एव गारंटेड अधिकार आयोग का गठन कराने निकली 26 जनवरी से लखनऊ से चलकर सीतापुर, रायबरेली, हरदोई, प्रतापगढ़, सुल्तालपुर, फैजाबाद, बाराबंकी सहित तमाम कस्बो व जिलो से गुजरकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन देंगेे। अन्त में चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि आज पत्रकारो पर हो रहे जुल्म पर कोई भी एक्सन नही लिया जाता पत्रकार समाज का आईना होने के बाद भी जगह जगह अपमानित किया जाता जिन लोगो की खबर लिखकर सच्चाई को उजागर करता है वो लोग पत्रकारो को तिरछी नजर से देखते है। अपनी जान को जोखिम में डालकर पत्रकार दिनो रात मेहनत कर खबर को प्रकाशित करता है और नाम मात्र भी उसे सरकारी कोई भत्ता नही मिलता और न ही उसे किसी प्रकार की सुरक्षा ही मुहैया कराई जाती जो उन्हे मिलना चाहिये। आगे उन्होंने रवीन्द्र से पत्रकारो को उनका हक दिलवाने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारो पर जब भी जुल्म होता है उन्हें दिलासा के अलावा और कुछ नही मिलता पत्रकार बेचारे आज भी दर दर ठोकर खाने पर मजबूर है जिनकी कोई भी सुनवाई नही की जाती है आये हुये सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुये पत्रकार शहाबुदीन सिददीकी। पत्रकारों को चौथा स्थम कहा जाता है परन्तु सरकारी स्तर से ग्रामीण इलाको के पत्रकारों को किसी भी प्रकार की सुविधा न तो अखबार की तरफ ने मिलती है न ही सरकारी स्तर से उक्त संसथा पत्रकारों के हितो की लड़ाई लड रही है। और हम सब इस लडाई में शामिल है यदि अब किसी भी पत्रकार का उत्पीडन किसी भी स्तर पर किया गया तो उसे सहन नही किया जा सकता। इस अवसर पर शैलेन्द्र सोनू मास्टर, हाजी मो. इसराईल कुरैशी, पत्रकार अजमतउल्ला, शहाबुददीन सिददीकी, अजमी रिजवी, अली अब्बास अंसारी, मो. हारून अंसारी, सरताज रजा, समाज सेवी मो. सफी शैजी रिजवी, मो. हबीब खान, रामसिंह बनवारी लाल, मो दानिश असारी हसमतउल्ला सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related

UP 1870532870954329951

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item