मेहनत और लगन ने दिलाया सहारा को यह मुकाम: रियाज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_60.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सहारा इण्डिया परिवार का स्थापना दिवस एवं सहारा श्री की पुस्तक लाइफ मंत्रास का विमोचन स्थानीय सहारा इण्डिया के शाखा कार्यालय में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारा इण्डिया के स्थानीय शाखा आफिस में आज सहारा इण्डिया परिवार का 39 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सहारा श्री सुब्रत राय सहारा द्वारा लिखित पुस्तक लाइस मंत्रास पुस्तक का विमोचन नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद व द मार्डन एकेडमी इण्टर कालेज के प्रबन्धक राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर बोले हुए प्रबंधक राकेश वर्मा ने कहा किसी भी व्यवसायिक संस्था के लिये लगन और मेहनत से काम करके शून्य से शिखर तक पहुंचा जा सकता है। जैसा कि सहारा श्री सुब्रतराय ने कर दिखाया है और विश्व के विशालतम परिवार का गठन किया है। इस मौके पर बोलते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद ने कहा कि गोरखपुर में दो हजार की पूंजी से शुरु किया गया व्यवसाय आज एक लाख अस्सी हजार करोड़ पर पहुंच गया है। यह सोच एक व्यक्ति की है और सभी लोगो की मेहनत और लगन ने सहारा इण्डिया परिवार को इस मुकाम पर पहुंचा दिया है। जो विश्व में एक अपनी अलग पहचान रखता है। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, सभासद मो. सगीर अंसारी, हाजी मो. इस्राइल कुरैशी, विनोद वर्मा, समाजसेवी अजमी रिजवी, बृजेश दीक्षित, इरशाद सिद्ीकी सहित सहारा इण्डिया परिवार के कार्यकर्ता व स्टाफ मौजूद था। वहीं सहारा इण्डिया फ्रेन्चाइजी कार्यालय देवीगंज में सोमवार को आयोजित एक समारोह में सहाराश्री सुब्रत राय सहारा की पुस्तक लाइफ मंत्रास का भव्य लोकार्पण किया गया। पुस्तक का लोपार्णण करते हुए फ्रेन्चाइजी प्रमुख डीके तिवारी ने कहा कि यह पुस्तक सहारा इण्डिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और चेयरमैन सुब्रत राय सहारा द्वारा लिखी गई एक गहनशोध प्रबन्धन है जिसमें उनके जीवन भर केे अनुभवो अवलोकनो तथा आम लोगो की दिन प्रतिदिन की समस्याओं पर उनके नजरिए का प्रस्तुतीकरण हुआ। उन्होने बताया कि इसी श्रृंखला में दो अन्य पुस्तके भी आने वाली है। लोकार्पण समारोह में सैंकड़ो लोग मौजूद रहे

