aajtaktimes

औचित्यहीन राजनीति कर रहे राहुल: कासिम


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रोहित बेमुला की आत्म हत्या पर कांग्रेस के युवराज द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे ने पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। राहुल गांधी द्वारा फिजूल की राजनीति करना औचित्यहीन कार्य है। यह बात आज कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय भाजपा में सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय अल्पसंख्यक अल्प मोर्चा राजा कासिम एवं नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आलोक त्यागी ने कही। राजा कासिम एवं आलोक त्यागी ने बताया कि रोहित बेमुला द्वारा की गयी आत्महत्या से हम सभी दुखी है और हम लोग शासन तथा प्रशासन से मांग करते है कि रोहित बेमुला ने जिन कारणों से आत्महत्या की है। उन कारणों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कायर्यवाही हो। राहुल गांधी की ओछी राजनीति के कारण जतीय आधार पर समाज को बांटने का प्रयास निन्दनीय है। इस कार्यक्रम में फराज हुसैन विक्की, ताहिर किदवाई, मो. जुबेर खां, आदित्य प्रताप आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4918670173881657141

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item