सदर विधायक ने वितरित की सहायता राशि कि चेकें
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_49.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा सरकार गरीबों की असली हमदर्द है। गरीब किसान व मजदूर के बारे में गम्भीर रूप से काम कर रही हैै प्रदेश की वर्तमान सपा सरकार। सम्पूर्ण प्रदेश में बड़ी-बड़ी योजना किसानों, मजदूरों व गरीबो के लिए चल रही है। आम आदमी बीमा योजना से किसानों व मजदूरों को प्रदेश सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो रही है। उक्त उद्गार सदर विधान सभा क्षेत्र के अर्न्तगत अनेको ग्रामों के लोगों को आम आदमी बीमा योजना के अर्न्तगत सहायता राशि कि चेक देने के पश्चात सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किये। आम आदमी बीमा योजना के अर्न्तगत पिंकी रावत ग्राम टिकरिया, पुष्पा देवी भिटौलीकला, मीरा देवी जवाहर नगर, गीता देवी चककरीमाबाद, भागीरथ ग्राम पीड़, शान्ति देवी भुहेरा, कुशमा देवी पीड़, अन्जली सालेहनगर को तीस-तीस हजार की सहायता राशि की कुल रकम दो लाख चालीस हजार रूपये की चेकें वितरित की गयी। सदर विधायक सुरेश यादव ने आगे कहा कि प्रदेश के ढाई करोड़ कृषकों के लिए चलायी जा रही कृषक दुर्घटना बीमा योजना में प्रति व्यक्ति अधिक्तम आवरण राशि एक लाख रूपये से बढ़ा कर पाँच लाख रूपये कर दी गयी है। गत तीन वर्षों में लगभग इक्कीस हजार कृषक परिवारों को लगभग 922 करोड़ रूपये की सहायता दी जा चुकी है। किसानों के लिए ऋणमाफी योजना के अर्न्तगत उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक से लिए गये 50 हजार रूपये तक के कर्ज माफ किये जाने के लिए ऋणमाफी योजना 2012 लागू की गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने नहरो तथा राजकीय नलकूपों से किसानों की सिचांई के लिए मिलने वाले पानी को आबपाशी शुल्क से मुक्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के लगभग 55 लाख किसानों को प्रति वर्ष 500 करोड़ रूपये के आबपाशी शुल्क से छूट मिलेगी। सपा सरकार का हर सम्भव प्रयास है कि किसानोें को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो साथ ही प्रत्येक फसल के समय खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं की समय प्रयाप्त व्यवस्था की जा रही है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नायब तहसीलदार संजय यादव, सपा जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय, सम्बन्धित क्षेत्रों के लेखपाल, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, प्रदीप यादव, सरवन कुमार, सरफराज खान, गुड्डू यादव पल्हरी, नाजमा बानों, काजमा बानों समेत आदि लोग उपस्थित थे।

