कुष्ठ रोगियों की सेवा करेगा यूथ ब्रिगेड
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_10.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी मुलायम यूथ ब्रिगेड सदर विधानसभा की मासिक बैठक रविवार को सदर चुंगी स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई जहां करंजाकला ब्लाक से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने पर दीपचन्द सोनकर को बधाई दी गयी। इसके साथ ही एक दिन कुष्ठ रोगियों के नाम किये जाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि टोली बनाकर सप्ताह में एक दिन कुष्ठ रोगियों के बीच में कार्य करें। अन्त में पदाधिकारी राजेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता सदर विस अध्यक्ष रंजीत सोनकर एवं संचालन महासचिव मो. तस्लीम ने किया। इस अवसर पर ब्रिगेड के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

