aajtaktimes

DM ने विजयी ब्लाक प्रमुखों को दिया प्रमाण पत्र

जौनपुर। जनपद के 12 ब्लाकों के प्रमुख पद के लिये मतदान रविवार को सम्पन्न हो गया जहां महराजगंज सहित एकाध ब्लाक को छोड़कर शेष जगह माहौल पूरी तरह से शान्तिपूर्ण रहा। प्रातः 11 से 3 बजे तक हुये मतदान के बाद मतगणना साढ़े 3 बजे से शुरू हुई जिसके बाद परिणाम की घोषणा भी कर दी गयी। तत्पश्चात् कलेक्टेªट में जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने सभी निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को प्रमाण पत्र प्रदान किया। रविवार को जिन ब्लाकों में चुनाव हुआ, उनमें बदलापुर, धर्मापुर, जलालपुर, सिकरारा, सुजानगंज, रामपुर, सुइथाकला, मुफ्तीगंज, महराजगंज, मड़ियाहूं, बक्शा व डोभी विकास खण्ड हैं जबकि शेष ब्लाकों के प्रमुख का चयन नामांकन के दिन ही निर्विरोध रूप से हो चुका है।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गया। इसको लेकर मतदान केन्द्र पर कुछ देर तक के लिये स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी लेकिन पुलिस ने मामला शान्त करा दिया। वहीं दूसरी ओर आरोप है कि सुइथाकला ब्लाक पर राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई द्वारा खूब जमकर दबंगई की गयी। जिले में हो रही चर्चाओं की मानें तो वे मतदान करने के लिये केन्द्र पर जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं, पत्रकारों पर उन्होंने धौंस जमायी जिसको लेकर काफी हो-हल्ला मचा हुआ है। इस दौरान यह भी देखा गया कि मौके पर मौजूद सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पूरी तरह से मूकदर्शक बने थे।
धर्मापुर संवाददाता के अनुसार के अनुसार धर्मापुर की पूर्व प्रमुख व सपा समर्थित विमलेश यादव पत्नी ओम प्रकाश यादव 30 वोट मिला जबकि उनकी संगीता सिंह पत्नी अनिल सिंह को 32 वोट मिला तथा 1 मत निरस्त हुआ। ऐसे में संगीता ने दो वोट से जीत दर्ज करायी। इसी तरह हत्या के एक मामले में जिला कारागार में रहते हुये विनय सिंह ने मुफ्तीगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिये 16 वोट से जीत दर्ज करायी जबकि वर्तमान ब्लाक प्रमुख शैलेश राय हार गये। यहां का मामला काफी संवेदनशील रहा।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार भाजपा प्रत्याशी माण्डवी सिंह पत्नी विनय सिंह ने 48 मत पाकर सपा प्रत्याशी सुनीता सिंह को 13 मतों से हरा दिया। सरिता को 35 वोट मिले थे। इस मौके पर अभय सिंह, रोहित सिंह, निर्भय सिंह मौजूद रहे।
सुजानगंज संवाददाता के अनुसार सुबाष सरोज ने 73 मत पाकर जीत दर्ज करायी जबकि प्रतिद्वंदी कमलेश को मात्र 26 मत मिले। सुइथाकला संवाददाता के अनुसार मिथिलेश यादव 59 मत पाकर विजयी हुये जबकि शिव प्रसाद यादव 30 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा विनोद यादव को 2 मत मिला और 2 निरस्त कर दिया गया। इस मौके पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
रामपुर संवाददाता के अनुसार श्रीमती नन्दनी जायसवाल ने 87 मत पाकर विजयी घोषित हुईं जबकि उनकी प्रतिद्वंदी पुष्पा यादव को 10 और अमरावती को 6 वोट से संतोष करना पड़ा। नौपेड़वा संवाददाता के अनुसार बक्शा ब्लाक से रंजीत यादव 51 मत पाकर विजयी हुई जबकि उनके प्रतिद्वंदी सजल सिंह को 50 वोट मिला। ऐसे में रंजीत ने रोमांचक रूप से जीत दर्ज करायी।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार संदीप कुमार सिंह 48 मत पाकर विजयी घोषित हुये जबकि उनके प्रतिद्वंदी शिवशंकर यादव को 37 मत पाकर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा लालता प्रताप यादव मड़ियाहूं, प्रभावती कन्नौजिया बदलापुर, शंकर यादव डोभी विकास खण्ड से निर्वाचित घोषित हुये हैं।
सिकरारा संवाददाता के अनुसार निर्दल प्रत्याशी विकलांग विजय यादव ने सपा समर्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव को 10 मतों से हरा दिया। यहां कुल 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे जिनमें से 90 लोगों ने मतदान किया जबकि रामू सरोज पुराबघेला गांव ने मतदान नहीं किया। घोषणा के अनुसार निर्दल प्रत्याशी विजय यादव को 49 मत जबकि सपा समर्थित समरनाथ यादव को 39 मत मिला और 2 मत निरस्त रहा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दिन भर गहमा-गहमी रही जहां दोनों पक्ष के समर्थक आपस में झड़प कर लिये। झड़प की सूचना पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह सहित प्रेक्षक भी मौके पर पहंुचे।

Related

UP 4419914627979940333

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item