aajtaktimes

मतगणना से क्षुब्ध लोगों ने चलायी गोली

जौनपुर। चंदवक विकास खण्ड के प्रमुख पद के चुनाव परिणाम आने पर हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने बवाल करते हुये गोली भी चला दिया। हालांकि चली गोली किसी को नहीं लगी लेकिन वहां अफरा-तफरी जरूर मच गयी। गोली चलाने वाले तो मौके से फरार हो गया परन्तु पुलिस के जवानों ने भीड़ पर लाठी भांज दिया जिससे भगदड़ मच गयी। उपद्रवियों का कहना है कि मतगणना में गड़बड़ी की गयी है। ऐसे में पुनः मतगणना होनी चाहिये। फिलहाल गोली चलने, लाठी भांजने व भगछड़ मचने से सड़क जाम रहा लेकिन स्थिति नियंत्रित रही। समाचार लिखे जाने तक पुनः मतगणना नहीं हुई। अलबत्ता जीते प्रत्याशी को जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र दे दिया गया |

Related

UP 8008366924022231077

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item