जनपद महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव पर चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_19.html
जौनपुर। जनपद महाविद्यालय शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को टीडीपीजी कालेज में हुई जहां 16 फरवरी को समाप्त हो रहे कार्यकाल पर चर्चा करते हुये चुनाव कराने की बात कही गयी। इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं प्रदेश शिक्षक संघ का चुनाव आसन्न है, इसलिये इन चुनावों के के बाद संघ का चुनाव कराया जाय। बैठक की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष डा. राकेश सिंह व संचालन महामंत्री डा. आरएन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. राजेश सिंह, विष्णु चन्द्र त्रिपाठी, डा. समर बहादुर सिंह, डा. हिमांशु सिंह, डा. धीरेन्द्र पटेल, डा. रमेशमणि त्रिपाठी, डा. अजय सिंह, डा. शैलेन्द्र नाथ सिंह, डा. आरएन ओझा, डा. विनय सिंह, डा. शैलेन्द्र सिंह, डा. अखिलेश चन्द्र सेठ मौजूद रहे।

