बीज विक्रेता एवं उत्पादन समिति की बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_90.html
जौनपुर। कृषि व्यवसाय लाइसेंस के लिये कृषि स्नातकों की अनिवार्यता समाप्त करने के लिये रविवार को बैठक हुई जहां कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बीज विक्रेता एवं उत्पादन समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संशोधन विषयक कृषि व्यवसाय में लाइसेंस हेतु कृषि स्नातकों की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गयी। उक्त व्यावधिकारी विधेयक के विरोध हेतु सभी बीज एवं कीटनाशक, खाद व्यवसायी से आह्वान किया गया कि वे 9 फरवरी दिन मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बन्द करके देशव्यापी बन्द के आह्वान को सफल बनायें। इस मौके पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी को समिति द्वारा ज्ञापन सौंपा जायेगा। बैठक में अनिल मौर्य, राजेन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

