aajtaktimes

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास


अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। पुत्र की कथित रूप से पिटाई करने आरोपित पुलिसकर्मियों
के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर एक महिला आत्मदाह करने थाने
पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगो ने महिला को किसी तरह से बचा लिया। यह
वाकया असन्द्रा थाने का है। यहंा असन्द्रा बाजार की निवासनी विजय कुमारी
नामक महिला आत्मदाह करने की नियत से थाने आ पहुंची। अपने ऊपर केरोसिन
डालकर वह माचिस जलाती कि इसी बीच मौके पर मौजूद महिला सिपाही ने उसके हाथ
से माचिस छीन ली और उसे जलने से बचा लिया। बताया जाता है कि बीते 31
दिसम्बर की रात में एक नौंटंकी कार्यक्रम के दौरान थाने के कुछ
पुलिसकर्मियों ने उसके पुत्र शिव कुमार की कथित रूप से पिटाई कर दी थी।
इसकी शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई न हाने से क्षुब्ध होकर महिला ने
आत्मदाह का प्रयास किया।

Related

UP 318395821733242940

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item