aajtaktimes

कमीश्नर ने किया कमरांवा गांव का स्थलीय निरीक्षण


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फैजाबाद मण्डल के आयुक्त सूर्य प्रकाश मिश्र ने विकास खण्ड बंकी के लोहिया ग्राम कमरावां में कराये गये विकास कार्यो का स्थलीय सत्यापन किया। उसके पूर्व उन्होने गांव में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तु स्थिति की जानकारी ली और अवस्थापनापरक तथा लाभार्थीपरक कार्यक्रमों का सत्यापन किया। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा लोहिया समग्र ग्राम में संचालित योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे और लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति को सही समय पर दिया जाये।
चौपाल में योजनाओं के सत्यापन के दौरान सम्पर्क मार्ग निर्माण, सीसी रोड एवं केसी ड्रेन निर्माण, विद्युतीकरण, लोहिया आवास एवं इन्दिरा आवास निर्माण, हैण्डपम्प स्थिति, आईसीडीएस, भूमि आवंटन, पेंशन वितरण, सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के कार्यो का सत्यापन किया गया। यह लोहिया ग्राम वर्ष 2013-14 में चयनित किया गया था। इसमें कमरावां और मोहम्मदाबाद दो राजस्व गांव है।
लोहिया ग्राम कमरावां में 157 परिवारों में से 142 परिवारों के शौचालय बनाये गये है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि इस गांव में शत प्रतिशत परिवारों का शौचालय निर्माण सुनिश्चित कराया जाये। गांव में 96 विद्युत कनेक्शन दिये गये है। अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया गया कि यहां पर शिविर लगाकर इच्छुक सभी परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराये जाये। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि बीपीएल एवं अन्त्योदय परिवारों को विद्युत तार और मीटर सहित निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एके सिंह, उपनिदेशक कृषि डॉ0एस0पी0ंिसंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0ए0के0सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

15 तक बने सभी मजदूरों के जाब कार्ड: मिश्र

बाराबंकी। गांव में सीसी रोड निर्माण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। सारे हैण्डपम्प सही अवस्था में है। मनरेगा के तहत तालाब का सुदृढ़ीकरण कराया गया है। गांव में 294 मजदूर जॉब कार्ड धारक है, जिसमें 183 जॉब कार्ड धारकों को आधार कार्ड से लिंक करा दिया गया है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि 15 मार्च, 2016 तक बाकी जॉब कार्ड धारकों का भी आधार कार्ड से लिंकेज करा दिया जाये। उप कृषि निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने गांव में कराये गये मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उर्वरकों का ज्यादा प्रयोग हुआ है। खेतों में पोषक तत्वों की कमी पायी गयी है। उन्होने कहा कि किसान पोषक तत्व की कमी दूर करने के लिए गोबर की खाद का प्रयोग करें।

दिया निर्देश समय से दर्ज करायी जाये वरासत

बाराबंकी। मण्डलायुक्त ने अतिकुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित आईसीडीएस एवं पोषण कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं का सत्यापन करते हुए कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। अभिभावकों को इस योजना का पूरा लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सम्पर्क में रहना चाहिए और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरते। आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क करके टीकाकरण नियमित रूप से कराये। बच्चों का नियमित वजन लिया जाये। वजन कम होने पर चिकित्सक को दिखाये। मण्डलायुक्त ने गांव में हुए राजस्व कार्यो का भी सत्यापन किया। उन्होनेे कहा कि समय से वरासत दर्ज करायी जाये। चौपाल में उन्होने रामसुचित को वरासत की खतौनी प्रदान की। गांव के पास कई एकड़ में फैली झील से किसानों की फसल वर्षा ऋतु में डूब जाने की समस्या संज्ञान में लायी जाने पर मण्डलायुक्त ने कहा कि इस समस्या का समाधान कराया जायेगा।

Related

UP 6088234867306875711

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item