केन्द्र सरकार की नीतियो के खिलाफ व्यापारियो ने दिया ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_543.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केन्द्र सरकार की नीतियो के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योंग व्यापार मण्ड़ल ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन में व्यापारी शोषण के खिलाफ प्रदेश आवाहन पर तमाम जिलो में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जनपद के व्यापारियो ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर एडवोकेट मनीष तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियो से आनलाइन टेªेड़िग, खुदरा व्यापार, वायदा कारोबार, तिहरे जी0एस0टी और विदेशी निवेश से उत्तर प्रदेश के व्यापारियो का शोषण किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष सुजीत शाह के नेतृत्व में डी0एम को दिये गये ज्ञापन पत्र मे मुख्य रुप से शेखर वर्मा, जिलाध्यक्ष पवन जैन, सरदार रिंकल, धमेन्द्र सोनी, मनमीत सिंह, सोनू रस्तोगी, शैलेन्द्र रस्तोगी, हर्षित शुक्ला, विशाल अग्रवाल, रविनाग, रिकू विश्वकर्मा, तरुन चावला, जावेद, किशन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

