aajtaktimes

प्रशासन की तानाशाही से मजदूरों को नही मिला रहा न्याय


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड बनीकोडर में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों के तानाशाह रवैये से ग्राम प्रधान पीड़ित हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधानों में तालमेल न बैठने से आये दिन दोनो के मध्य विवाद पैदा हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कमिशन बाजी और नरेगा के किये गये कार्यो के मजदूरी में ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा दूसरी ग्राम पंचायत में मनमाने ढंग से रू0 ट्रांसफर मनमाने करने के विवाद में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी आमने सामने हो गये और वाद विवाद इतना बढ़ गया कि सिक्रेटरी ने ग्राम प्रधान को अपमानित कर मारपीट पर आमदा हो गये। विदित हो कि ग्राम पंचायत भेंदुवा ब्रहम्नान ग्राम प्रधान विशाल यादव उर्फ चन्द्रकेश यादव व सिक्रेटरी सुधीर मिश्रा के बीच नरेगा में काम कराने वाले मजदूरों की मजदूरी को लेकर मारपीट हो गयी।
  भेंदुआ ब्रहम्नान ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी सुधीर मिश्रा पर सीधा आरोप लगाया कि विकास कार्य न करने के कारण कमिशन एडवांश में मांग रहे हैं जब ग्राम प्रधान को ग्राम विकास अधिकारी ने काम नही दिया तो ग्राम प्रधान ने जेई से काम ले लिया । ग्राम पंचायत अधिकारी मिश्रा एक माह लेट पेमेण्ट कराया तथा बैज लिस्ट लेकर ग्राम प्रधान को महीनो घूमाते हैं प्रधान ने काफी प्रयास किया परंतु बैज लिस्ट से भेंदुवा ब्रहम्नान के खाते से इब्राहिमाबाद के खाते में पैसा ट्रांसफर करा दिया गया । रामविलास पुत्र नंगू,पारस नाथ पुत्र विदूर ,सुनील कुमार सिंह पुत्र सेवक राम ,राम कुमार पुत्र चन्द्र बहादुर संतोष सिंह पुत्र सोहन लाल ,प्रेम लता पत्नी साहब लाल ,पवन कुमार पुत्र राम चन्द्र ,साहब लाल पुत्र हींगा ,पारस नाथ पुत्र लल्लन उक्त सभी लोग इब्राहिमाबाद ग्राम सभा के निवासी हैं। इनके खातों में ग्राम पंचायत अधिकारी ने पैसा डाल दिया । इसी बात को लेकर जब ग्राम प्रधान ने आपत्ति जताई तो ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान में मारपीट हो गयी। प्रधान के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि आप पूंछने वाले होते कौन हैं इस सम्बंध में ग्राम प्रधान ने खण्ड विकास अधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है ।

Related

UP 5044249259231038820

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item