कौशाम्बी में प्रतिबंधित मांस के साथ 5 गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/5_27.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कौशांबी जिले के रास्ते तस्करी कर ले जाया जा रहा 60 कुंतल प्रतिबंधित मांस पुलिस ने बरामद किया है| कौशांबी की कोखराज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पाँच शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया है| दरअसल कोखराज पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाहाबाद जिले के नवाबगंज थाना इलाक़े से मिनी ट्रक के जरिये 60 कुंतल प्रतिबंधित मांस तस्करी कर ले जाया जा रहा है| इस पर कोखराज पुलिस ने नेशनल हाइवे-2 पर नाके बंदी किया| पुलिस की नाकेबंदी देख मिनी ट्रक चालक उसे चतुराई से उसे भगाने लगा | इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो तस्करों ने उन पर फायर करना शुरू कर दिया| पुलिस टीम ने तस्करों का मुक़ाबला करते हुये पाँच युवकों को गिरफ्तार कर लिया| पूछ ताछ मे तस्करों ने बताया कि वह इलाहाबाद से प्रतिबंधित मांस ले जाकर गाजियाबाद मे बेचते है| गाजियाबाद से मांस विदेश भेजा जाता है| पकड़े गए पाँच तस्करों मे चार गाजियाबाद व एक इलाहाबाद का रहने वाला है|
एस पी कौशांबी ने बताया कि पकड़े गए पाँचों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी| उन्होने बताया कि 60 कुंतल प्रतिबंधित मांस व एक देशी पिस्टल व कई कारतूस बरामद करने वाली कोखराज थाना पुलिस को पुरस्कृत किया जाएगा|