aajtaktimes

UP की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : महेन्द्र नाथ पान्डेय

जौनपुर | भाजपा के चन्दौली सांसद महेन्द्र नाथ पान्डेय ने उप्र की कानून ब्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यहां पर कानून ब्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है |वे यहां पर भाजपा के चुनाव कार्यालय मे मीडिया से रूबरू होने पर यह उदगार ब्यक्त किया |
श्री पान्डेय ने कहा प्रदेश की सरकार यहां की सरकारी मशीनरी का राजनैतिक करण कर दिया है |  प्रदेश मे ब्यापारी लूटे जा रहे है चिन्तनीय है | भाजपा इसे सहन नही करेगी | प्रदेश के बिकास हेतु केन्द्र सरकार सबसे अधिक धन दे रही है लेकिन प्रदेश की सरकार उससे विकास का काम नही करा रही है |  जनता सब कुछ देख रही है और  इसका जबाब 2017 मे यहां की जनता जरूर देगी और एनडीए की सरकार बनायेगी |
सांसद पान्डेय ने प्रदेश मे हो रहे एमएलसी के चुनाव की चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश की पुलिस अपराध और अपराधी पर नियंत्रण करने के बजाय एमएलसी के लिए वोट करने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यो व प्रधानो के घरो काचक्कर लगा रही है | सरकार सरकारी मशीनरी के दम पर चुनाव जीतना चाहती है |  भाजपा पूरी दमखम के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है जीत हासिल करेगी|
एक सवाल के जबाब मे कहा कि किसानाे के फसलो की क्षति पूर्ति के लिए केन्द्र सरकार ने उप्र को 2772 करोण रूपये दिये थे जिसे प्रदेश की सरकार किसानो को नही बांटा है बहुत ही चिन्ता जनक है | पहली बार यूपी को विकास हेतु 2860 करोण रूपये दिये है लेकिन विकास कहीं भी नजर नही आ रहे है  पैसे का दुरूपयोग यूपी सरकार कर रही है | प्रेसवार्ता के समय जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय , एमएलसी प्रत्याशी सतीश सिंह, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ,सुशील मिश्रा, राजबीर सिंह दुर्गवंशी मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार आदि भाजपा जन उपस्थित रहे |

Related

UP 8172844432536955302

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item