जेसीआई परिवार ने मनाया जेसीआई इण्डिया एकता दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_2.html
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने आधा दर्जन स्कूलों के करीब 5900 बच्चों को नैतिकता की शपथ दिलाते हुये अपने समाज एवं देश के लिये हमेशा अग्रसर होकर आगे ले जाने के लिये की भी शपथ दिलायी गयी। इस दौरान महावीर कान्वेंट स्कूल, ब्लासम्स स्कूल, ऋषिकुल एकेडमी, जेसीज बालवाड़ी, ब्लासम्स चौकियां, मीना रिजवी गर्ल्स कालेज के बच्चों को सम्बोधित करते हुये सैयद शम्स अब्बास ने कहा कि आज हमारे समाज एवं देश में जो नैतिकता का पतन हो रहा है, उसे रोकने के लिये जेसीआई इण्डिया की यह पहल काफी सराहनीय है। इसी क्रम में अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि इस प्रकार की शपथ समाज एवं परिवार में हो रही नैतिक की गिरावट को रोका जा सकता है। सचिव आलोक सेठ ने कहा कि आज हमारे समाज में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया कि उसे खत्म करना असंभव सा है, इसलिये यह शपथ दिलाकर भारत को विश्व गुरू बनाना है, ताकि भारत सरकार से मुक्त हो सके। इसके अलावा निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, मण्डल अधिकारी केके जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सलमान शेख, आशुतोष, श्यामजी सेठ, रत्ना सेठी, चन्दन साहू, अतुल गुप्ता, स्वर्णिमा जायसवाल, सोनी जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, तहसीन फात्मा आदि उपस्थित रहे। इन कार्यक्रमों का संचालन आलोक सेठ एवं संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा एकता दिवस का कार्यक्रम विराट स्वरूप में आयोजित किया गया जहां संस्था द्वारा नगर सहित क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के अलावा प्रशिक्षण संस्थानों से 18 हजार से अधिक बच्चों को राष्ट्रीय एकता एवं नैतिकता की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने बताया कि जेसीआई राष्ट्रीय स्तर पर एकता दिवस का आयोजन करती है। कार्यक्रम संयोजक जेसी एजाज जाफरी ने बताया कि नगर के सेंट थामस, कान्वेंट स्कूल, बालिका इण्टर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, पब्लिक इण्टर कालेज, सेंट जेवियर स्कूल, ईडेन पब्लिक स्कूल, विश्वकर्मा शिक्षा निकेतन, जायसवाल विद्या मंदिर, सर सैयद अहमद इण्टर कालेज, सरस्वती शिक्षा मंदिर, आदर्श शांति शिक्षण संस्थान, मां कौशिल्या शिक्षण संस्थान, पारसनाथ भारती शिक्षा निकेतन, सेंट जाँस कालेज, बाल शिक्षा निकेतन, देव कन्या पाठशाला, बसंती देवी आईटीआई, राजदेई महिला महाविद्यालय, शिवव्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी, विश्वनाथ इण्टर कालेज कलान, फरीदुल हक डिग्री कालेज शबरहद आदि विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता एवं नैतिकता की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान बच्चों से पर्यावरण स्वच्छता में योगदान करने की अपील की गयी। कार्यक्रम में जेएफएम रूपेश जायसवाल, लालचंद यादव, दीपक, मनोज पांडेय, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, संजय चौबे, आशीष जायसवाल, रामजी अग्रहरि, देवी प्रसाद, विकास साहू, अनूप सेठ, सुनील अग्रहरि, गौरव गुप्ता, निर्भय जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, आशीष प्रीतम, अभिनव, किशन, चंदन, रोहित, ज्ञानेन्द्र, सचिन वर्मा, अविनाश जायसवाल, पुष्कर, कृष्णा जायसवाल मौजूद रहे।

