aajtaktimes

भाजपाईयों ने अमित शाह का किया भव्य स्वागत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बहराइच जाते समय मरकामऊ चौराहे पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का काफिला मरकामऊ चौराहे पर 10ः30 बजे पहुंचा उनके पहुंचते ही अमित शाह जिन्दाबाद, राधाकृष्ण मिश्रा जिन्दाबाद, प्रियंका सिंह रावत जिन्दाबाद के गगन भेदी नारों से सारा ब्रम्हाण्ड गुंजायमान हो गया। श्री शाह का काफिला मरकामऊ चौराहे पर 20 मिनट रुका। इस दौरान भाजपा समर्थकों का जोश देखते ही बनता था। सभी उनका दर्शन करने हाथों में गुलाब की पंखुड़ियों की मालाऐं लिए हुए उनके काफिले की ओर दौड़ पड़े काफी भीड़ होने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ निराशा उस समय लगी जब वे उन्हे माला नही पहना पाये। बल्कि मन मसोस कर उनकी गाड़ी पर ही मालाऐं छोड़कर अपने मन को सांत्वना दे दिया। उनके आगमन की सूचना पर कस्बा बदोसरायं से लेकर मरकामऊ चौराहे तक उनकी नामांकित फोटो के साथ ही साथ संभावित उम्मीदवारों की बड़ी-बड़ी फोटो युक्त होर्डिंगे बैनर तथा झण्डों को लगा करके मरकामऊ चौराहे को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उनके स्वागत के लिए रखा गया मखमली सोफा बैठने का इन्तिजार ही करता रह गया। भीड़ के दौरान कुछ पदाधिकारियों ने येन केन प्रकारेण उन्हे मालायें व पुष्प गुुच्छ भेंट करके अपने आप को धन्य मान लिया तत्पश्चात उनका काफिला बहराइच के लिए रवाना हो गया । स्वागत करने वालों में सांसद प्रियंका सिंह रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार यादव, कृष्णानन्द अवस्थी, राम बाबू द्विवेदी, राधाकृष्ण मिश्र, जिला बाल मुकुन्द गुप्ता, रामनगर राम सजीवन वर्मा, राजलक्ष्मी वर्मा, मनीषा गुप्ता, शरद अवस्थी, महेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, चंचलेश, सन्तोष कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related

UP 5208770162021662262

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item