एसपी ने मसौली थाने का किया निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_467.html
अजमी रिज़वी
थाने का वार्षिक निरीक्षण कर निसप्रोजित माल के रख-रखाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए सही कराने के निर्देश दिये साथ ही निरीक्षण के दौरान पिस्टल खोलने वाले दो उपनिरीक्षकों को दो-दो सौ रुपये का पुरस्कार दिया। वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद को सर्वप्रथम गार्ड आफ आनर की सलामी दी। जिसके बाद कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों के निरीक्षण के साथ बीट पुस्तिकों का मुआवना किया। शास्त्रागार में शस्त्रो का निरीक्षण किया। जिसमें उपनिरीक्षक अजेन्द्र पटेल व सर्वदमन सिंह से पिस्टल खुलवाया जिसमें दोनो उपनिरीक्षक कामयाब होने पर दो-दो सौ रुपये का ईनाम दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने बंदी ग्रह, कम्प्यूटर कक्ष, रसोईदार बैठक का निरीक्षण किया। बैठक में बल्ब व ट्यूब लाइट न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुधार लाने के निर्देश दिये। थाना परिसर में बने शौचालयों में पूर्व में पकड़ी गयी अवैध शराब की बाल्टी, पीपे आदि देखकर एसपी का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया और फटकार लगाते हुए शौचालयों में रखने को कहा जिस पर थानाध्यक्ष राय सिंह यादव ने बताया वर्ष 2009-10 का माल रखा हुआ है। जिस पर एसपी तुरन्त बाहर निकलवाकर शौचालय सही करने के निर्देश। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में लावारिस खड़े वाहनो को निलामी कराने के निर्देश दिये साथ ही दंगा नियंत्रण दस्ता का भी बारिकी से निरीक्षण किया। जिसमंे चौकी इंचार्ज सहादतगंज विजय कुमार गौड से मिर्ची बम के बारे में जानकारी ली। जिसमें सही जानकारी न देने पर दो दिन के लिये पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के निर्देश दिये। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रामनगर दुर्गेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राय सिंह यादव, उपनिरीक्षक अनिल वर्मा, अजेन्द्र पटेल, दीवान इसरार अहमद आदि उपस्थित रहे।
