aajtaktimes

एमएलसी के चुनाव में सभा कर सरकार की गिनायी उपलब्धियां


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा के सुशासन में प्रदेश को चहुमुखी विकास की अविरल धारा निरन्तर प्रवाहित हो रही है। प्रदेश के युवा और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयासों से पूरे प्रदेश की आम अवाम, सुख चैन से रह रही है। उक्त विचार विधान परिषद के सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू ने अपने चुनाव में मतदाताओं से धुआ धार सम्पर्क अभियान के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बसन्त गौतम द्वारा आयोजित मतदाता सम्बर्क बैठक को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होने लोगों से व्यापक समर्थ की अपील की। इस दौरान एमएलसी चुनाव संयोजक एवं स्थानीय जिला सहकारी बैक के चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू को पार्टी का संघर्ष शील एवं जुझारू कार्यकर्ता बताते हुये मददाताओं से पूर्ण समर्थन का आवाहन किया। सम्पर्क अभियान के अगले चरण में सपा नेता तारिक किदवई द्वारा ग्राम रहरा मऊ में आयोजित मतदाता सम्पर्क बैठक में क्षेत्रीय विधायक राम गोपाल रावत ने राजेश यादव राजू को प्रदेश में सबसे कम उम्र का प्रत्याशी बताते हुये पार्टी में उनके संघर्ष की चर्चा की और सभी से व्यापक सहयोग का आहवाहन किया। राजेश यादव राजू ने सभी मतदाताओं से वोट एवं सहयोग की अपील करते हुये विश्वास दिलाया कि आप की हर कसौटी पर मै सदैव खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, ब्लाक प्रमुख मसौली यासिर अराफात किदवई, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार रावत, सहित सैकड़ो की संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

Related

UP 2816015395084858969

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item