aajtaktimes

एलपीजी गैस सिलेण्डर को एबीसी फायर एक्सटिग्यूसर से बुझाये जाने का दिया गया डेमो


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अग्नि सुरक्षा पाक्षिक के दौरान आचार्य श्री चन्द्र देव इण्टर कालेज फतेहपुर में अग्निशमन अधिकारी अरबिन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में फायर कर्मियों के साथ एवेक्यूवेशन ड्रिल, विद्युत सार्ट सर्किट एवं अग्नि निरोधक उपायों की विस्तृत जानकारी छात्र, छात्राओं एवं अध्यापको को दी गई। एवेक्यूवेशन ड्रिल के तहत विद्यालय भवन को दैवीय आपदा में कम से कम समय में खाली कराने हेतु उपाय बताये गये तथा विद्यालय भवन को खाली भी कराया गया। विद्यालय में यदि कोई बच्चा फंस जाता है और निकास मार्ग धुंआ एवं अन्य कारणों से अवरूद्ध हो जाता है तो फायर सर्विस कर्मियों द्वारा लेडर के माध्यम से भवन में फंसे बच्चें को सुरक्षित उतारा गया। एलपीजी गैस सिलेण्डर को एबीसी फायर एक्सटिग्यूसर से बुझाये जाने का डेमो दिया गया तथा स्कूल के टीचर द्वारा भी बुझवाया गया। गैस सिलेण्डर ग्रामीण क्षेत्रों एवं अतिशबाजी आदि के सम्बन्ध में अग्नि निरोधक उपायों को बताया गया। जैसे दीपावली के अवसर पर लाये गये पटाको को घर के वयस्क व्यक्ति के नियन्त्रण में सुरक्षित स्थान पर रखें, आतिशबाजी खुले स्थान पर करें, आतिशबाजी करते समय चुस्त कपड़े पहने एवं सूती वस्त्र ही पहने, लहारदार एवं सेन्थेटिक कपड़ों को न पहने, आतिशबाजी करते समय अग्नि दुर्घटना से निपटने हेतु कम से कम दो बाल्टी पानी भरकर आतिशबाजी स्थल पर रखें। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष हेमन्त कुमार, प्रधानाचार्य राम चन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहें।

Related

UP 804618713260881836

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item