सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक ट्रामा रिफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_468.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में एक युवक समेत महिला की मौत व एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है व घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
मामला थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम ठिकौलिया निवासी अरविन्द कुमार (33) पुत्र ब्रहमा प्रसाद गांव के ही रामप्रकाश व नरेन्द्र कुमार ट्रैक्टर से आलू लादकर सुबह 11 बजे कोल्ड स्टोरज जा रहा था। तभी कुर्सी-लखनऊ मार्ग पर रोड किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर टैªक्टर के नीचे बैठकर आराम करने लगा। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी टैªक्टर में ठोकर मार दी। जिसमें अरविन्द की उसी के टैªक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि रामप्रकाश व नरेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने घायलों की नाजुक हालत को देखते हुये लखनऊ केजीएमयू रिफर कर दिया। इधर देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरिया निवासी गुडडी (35) पत्नी गुडडू यादव बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे अपने पति के साथ बाइक से सतरिया मंदिर दर्शन करने लिये जा रही थी। माती पुलिया से पहले सड़क किनारे बाइक खड़ी कर गुडडू लघुशंका के लिये गया हुआ था और गुडडी बाइक के पास खड़ी हुई थी। कि तभी लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने गुडडी को रौंद दिया। जिसमे चलते गुडडी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ भागने की फिराक में था। तभी ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत ड्राइवर को कोतवाली ले आयी पुलिस के मुताबिक ड्राइवर नशे में ट्रक चला रहा था। जिसके कारण ये हादसा हो गया। पुलिस ने मृतका का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर स्थित पेट्रोल पम्प के निकट गलत दिशा से आ रही मारुति कार ने टैम्पो में टक्कर मार दी। टैम्पों में सवार अनन्तराम निवासी थाना बदोसरांय के ग्राम मैलारायगंज के अलावा तीन अन्य सवारी घायल हो गयी। जिसको ंइलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार मारुति 800 नं-यूपी 41 एच 3786 तेज रफ्तार से अपनी साइड छोड़ गलत दिशा में कार चला रहा था। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने कार चालक इसरार निवासी अशदनगर दशहराबाग गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।