aajtaktimes

दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक का हित कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है: अरशद

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फरवरी सेवा ही मेरा मकसद है मै सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूँ। दलित, पिछड़ा अल्पसंख्यक वर्ग किसी कृपा पर राजनीति नहीं करेगा हम अपनी ताकत को पहचाने और सोच-समझ कर निर्णय लें। दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक का हित कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है। जनता के मान सम्मान की लड़ाई अगर किसी ने लड़ी है, तो केवल कांग्रेस पार्टी ने ही लड़ी है। आज देश में जातिवाद की लड़ाई भाई को भाई से जुदा करने का घिनौना काम अगर किसी पार्टी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी सरकार ने किया है। उ0प्र0 की सरकार गरीबों मजलूमों का हमदर्द बताने वाली सरकार ने अपने कार्यकाल में नौजवानों एंव दलितों पिछड़ा अल्पसंख्यक वालों का गला घोटकर उसे बेबसी के आंसू बहाने के लिए मजबूर कर दिया।
उक्त उद्गार कांग्रेस अल्पसख्ंयक विभाग के जिलाध्यक्ष अरशद इकबाल ने इब्राहिमपुर सेहरा जरवा में एक चौपाल में आये हुए स्थानीय आवाम के बीच व्यक्त की। जिसका संचालन सागर बाबा ने किया। अल्पसंख्यक अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कांग्रेस शासन काल में यूपीए में कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ. मनमोहन सिंह के एक ही फैसले से वर्ष 2008 में 72 हजार करोड़ रूपये किसानों के कर्ज माफ करके 4 करोड़ 30 लाख के लघु और मध्यम कृषकों को कर्ज के जाल से मुक्त किया है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और समाजवादी सरकार में जितने किसानों ने आत्म हत्या की उसके केवल जिम्मेदार समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी है। चौपाल में आये हुए सैकड़ों लोगों की जन समस्या सुनी और कहा कि आपकी जन समस्या का समाधान जल्द ही होगा। आप लोगों की सरपरस्ती और आर्शीवाद हम पर बना रहे। दुनिया की कोई ताकत हमें आपकी लड़ाई लड़ने से नहीं रोक सकती। इस मौके पर डॉ0 सैय्यद सलीम, गुड्डू, राम चरन, रोशन रावत, रेहान मौर्या पूर्व प्रधान, सुरेश यादव पूर्व प्रधान, आनन्द वर्मा, सिकन्दर अब्बास रिज़वी, गीता देवी, अनीता देवी, लल्लन वारसी, एपी निगम, शान्ति कुमारी, अन्जुम परवीन आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3669534218835274169

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item