मेरी बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पक्ष के नेताओं के पसीने छूट रहे है: मुकेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_488.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाकियू के एमएलसी प्रत्याशी मुकेश सिंह ने टिकैतनगर व दरियाबाद क्षेत्र में बृहद स्तर पर भ्रमण कर सभासद, प्रधानगण तथा बीडीसी सदस्यों से मुलाकात कर वोट देने की अपील की। इस दौरान दरियाबाद में एक बैठक भी आयोजित की गयी। चीनी मस्जिद पर आयोजित बैठक में बोलते हुए एमएलसी प्रत्याशी मुकेश सिंह ने कहा कि चुनाव में मेरी बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पक्ष के दिग्गज नेताओं के पसीने छूट रहे है। जिसके चलते एसी कमरों में रहने वाले नेता गांव गलियों की धूल छानने पर मजबूर हो गये। चुनाव लड़ने का मेरा मकसद लोकतंत्र को जिन्दा रखना है। उन्होने जोर देकर कहा कि यह प्रशासन के लोग सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करके कर्मचारी से लगाकर अधिकारी तक दबाव बना रहे है कि सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को वोट दिलायें। यह तानाशाही अब नहीं चलेगी क्योकि मतदाता अब जागरूक व निडर हो गया है उसने पूरा मन बना लिया है कि इस सत्ता पक्ष की गुण्डई को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कार्यकताआंे का आहवान करते हुए कहा कि जबरदस्ती निरीक्षण का फार्म भरवाकर बीडीओ द्वारा जो कार्यवाही की जाये तो तुरन्त धरना प्रदर्शन चालू कर दें। तमाम प्रमाण है कि सरकार के उच्चाधिकारियों द्वारा ग्राम विकास अधिकारियों पर वोट दिलाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जायेगी। क्योंकि सत्ता पक्ष हर प्रकार के हथकण्डे अपनाकर चुनाव जीतना चाहता है। उन्होंने जनपद के मतदाओं से निवेदन किया कि यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी फोन पर वोट मांगता है तो उसकी रिकार्डिंग करके सीडी बनाकर भेजिये उसपर कार्यवाही करायी जायेगी क्योंकि अब इनकी दाल गलने वाली नहीं है। यह लोग सिर्फ चुनाव जीतना जानते है किसी का दिल नहीं। इसके साथ साथ प्रत्याशी मुकेश सिंह द्वारा आसपास के तमाम ग्रामों का भ्रमण कर मतदाताओं से अपील की गयी। इस अवसर पर रईस अहमद सभासद, प्रमोद वर्मा बीडीसी, सत्यदेव वर्मा, नईम, मो. वैश, अब्दुलक हक, बसीर अहमद, धर्मराज सिंह, अखिलेश सिंह, राजेश वर्मा सहित तमाम सभासद, प्रधानगण तथा बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।