aajtaktimes

संजय निगम क्रिकेट टूर्नामेंट में जैदपुर ने भेल्सर को हराया


अजमी रिज़वी
बाराबंकी | संजय निगम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जैदपुर मे सातवा लीग मैच भेलसर क्रिकेट क्लब और जैदपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । भेलसर क्रिकेट क्लब के कैप्टन तसव्वुर ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए ।जिसमे इसलामुददीन सर्वाधिक 47 रन बनाए । जवाब मे जैदपुर क्रिकेट क्लब ने 111 रन बनाए और मैच जीत लिया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी पाठक को दिया गया इन्होंने 5 विकेट चटकाए और 27 रन बनाए ।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हाजी कल्लू ने दिया । इसके अतिरिकत विजयी टीम के कपतान उमेर अंसारी को बेसट कैच का ईनाम अलीम राइन ने दिया । मैच देखने के लिए मुख्य रूप से परवेज आलम खान, सालिम नेता, दीपक निगम, दिवेश जायसवाल, चांद खान, मुकीम खान, अबूदरदा, शफीक आलम, वकील सिद्दीकी, तववाब अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related

UP 66552158709197951

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item