aajtaktimes

श्री साईं इण्टर कालेज में सम्मानित किये गए समाजसेवी

अजमी रिज़वी

बाराबंकी । लखपेराबाग स्तिथ श्री साईं इण्टर कालेज में बाल महोत्सव, विशाल भंडारा व् विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, बच्चों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, विशिष्ठ अतिथि प्रदीप सारंग ने प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारम्भ किया तथा अंत में बच्चों को पुरूस्कार भी वितरित किये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िले में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए कालेज प्रभन्दन ने समाजसेवी प्रदीप सारंग, मो0अतहर, तारिक़ क़िदवई, आमिर अली, नीरज चौधरी, संजय वर्मा, आर बी सिंह आदि को सम्मानित किया।

Related

UP 3385707951229627478

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item