MLC टिकट पर पुनर्विचार की फिर उठी मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/mlc_88.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आगामी दिनो होने जा रहे एमएलसी चुनाव में समाजवाद के पुरोधा रहे स्व0 रामसेवक यादव के परिवार को नजर अन्दाज कर राजेश यादव राजू को प्रत्याशी बनाए जाने पर सपाइयो ने नाराजगी जताई। बृहस्पतिवार को असन्द्रा बाजार में आयोजित एक बैठक में सपा नेता राम आसरे यादव ने राजेश यादव राजू को एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि यह कदम कभी भी उचित नही है। बाबू राम सेवक यादव जिनके नाम से यह जनपद जाना पहचाना जाता है। एमएलसी चुनाव में उनके परिवार के अनदेखी करने से आज पूरा परिवार आहत है। उन्होने कहा कि अरविन्द कुमार यादव पूर्व में दो बार एमएलसी का चुनाव लड़ चुके है इस बार भी उनके प्रत्याशी बनाए जाने की आशा थी लेकिन इस चुनाव के लिए इस जिले की राजनीति से कभी सरोकार न रखने वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया गया। इस कदम से पूरे जनपद में गलत संदेश जा रहा है। श्री यादव ने पार्टी मुखिया से पुनर्विचार करने की मांग की है।

