पांच फरवरी को मनाया जायेगा हाईरिस्क प्रेग्नेन्सी दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_40.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मातृत्व सप्ताह के दसवे दिन पांच फरवरी को हाईरिस्क प्रेग्नेन्सी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। मातृत्व सप्ताह के प्रत्येक दिवस पर चिन्हित की गयी जटिल प्रसव वाली महिलाओं को ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा सामुदायिक चिकित्सालयों पर पांच फरवरी के दिन चिकित्सकों द्वारा जांचे सुनिश्चित करायी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार पोरवाल ने बताया कि मातृत्व सप्ताह शुरू होने से पहले जिला स्तरीय अधिकारियों अधीक्षक और डीएमजिलाधिकारी के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए योजना तैयार की गई। माइक्रोप्लान के हिसाब से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सीडीपीओ सहित 105 अधिकारियों को सभी 15 विकास खण्ण्डों मानीटरिंग के लिए लगाया गया है। इस मानीटरिंग में एक दिन विभागीय तो दूसरे दिन गैर.विभागीय अधिकारी जांच के लिए जाते हैं। इसके अलावा दो प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा यादव और अर्चना वर्माको भी जिलाधिकारी ने अपने स्तर से 7-7 विकास खण्डों आवंटन कर मानीटरिंग करा रहें हैं। डा राजीव सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। सीएचसी स्तर पर 5 अधिकारियों को प्रतिदिन पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया हैं। सीएमओ ने बताया कि दो फरवरी तक 24,096 गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य के सापेक्ष 21,150 गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है, इन जांचों में 1,456 महिलाएं जटिल प्रसव वाली पाई गई हैं।

