जिले में मातृत्व सप्ताह का हुआ सफल आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_41.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करवाने तथा स्वास्थ्य में सुधार लाने के प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मातृत्व सप्ताह अभियान में जहां 21,150 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई वहीं इन जांचों में 1,456 महिलाएं जटिल प्रसव वाली पाई गई हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृत्व एवं शिशु सप्ताह अभियान वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया हैं यह अभियान 27 जनवरी से 3 फरवरी तक पुरे प्रदेश में मातृत्व स्वास्थ्य की सुविधाओं को गर्भवती महिलाओं तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा हैं। इन प्रयासों में सबसे अहम है कि जो गर्भवती महिलाओ की नियमित जांचें की गई है जिससे प्रसव के जोखिम की पहचान की जा सकी है। जिले के सिद्दौर ब्लॉक के मोहम्मदपुर गाँव में जो मातृत्व सप्ताह के आयोजन में देखा गया वह महिलाओं के स्वास्थ्य के स्तर का एक नमूना प्रस्तुत करता है। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने मातृत्व सप्ताह के आयोजन के लिए अपने ही घर में जगह दी। गाँव के प्रधान चन्द्रकुमार का कहना था उन्हें 27 जनवरी को मुख्यमंत्री का पत्र प्राप्त हुआ जिसमे मातृत्व सप्ताह के कार्यक्रम को बेहतर तरीके से करने की अपील की है और वैसे भी मातृत्व सप्ताह के आयोजन के लिए हमने अपने घर पर ही सारी व्यवस्था करवाई। इस गाँव में भी चिन्हित की गयी सभी गर्भवती महिलाओं ने एएनएम मधुबाला से सारी जांचे सुनिश्चित करवाई जिसमे एक महिला हाई रिस्क की श्रेणी में थी। शशिबाला नाम की ये महिला 8 माह की गर्भवती है और ये उनका पहला बच्चा है। हाई रिस्क श्रेणी में आने का कारण इनका छोटा कद हैं। एएनएम मधुबाला ने बताया कि शशिबाला को हाई रिस्क की श्रेणी में आने पर 5 तारीख को सीएचसी ले जायेगे ताकि किसी तरह के खतरा से बचाव हो सके। मोहम्मदपुर गाँव से कुछ मीलों दूर असंधरा उपकेन्द्र में आने वाला गाँव पुरे बदली जहाँ काफी घुमाऊदार रास्ते पार करने पर इस गाँव तक पहुंचना हो पाता है। जिसकी आबादी महज 250 की हैं इस गाँव में मातृत्व सप्ताह का आयोजन गाँव के ही निवासी सह्दत्त तिवारी के घर पर किया गया। गाँव की चिन्हित की गयी सभी गर्भवती महिलायों ने सभी प्रसव पूर्व जांचे करवाई और कोई भी गर्भवती हाई रिस्क में नहीं पाई गयी। गाँव की निवासी संतरानी जोकि 8 माह की गर्भवती है बताती है मातृत्व सप्ताह की जानकारी आशा दीदी ने घर पर आकर दी थी और 27 को जांच के लिए आने को कहा था।

