aajtaktimes

MLC चुनाव कार्यक्रम घोषित


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2016 कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद की 12-बाराबंकी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की अधिसूचना रिटर्निंग आफिसर द्वारा 08 फरवरी, 2016 को जारी की जायेगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र प्राप्त करने और  जमा करने का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। 12-बाराबंकी स्थानीय प्र्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन पत्र प्राप्त, जमा करने उसकी संवीक्षा तथा नाम वापसी हेतु कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी(वि/रा0) बाराबंकी का न्यायालय कक्ष नियत किया गया है। उन्होने बताया कि 12-बाराबंकी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2016 के परिपेक्ष्य में सर्वसाधारण की जानकारी हेतु जारी की जा रही है।

Related

UP 6048638588301555339

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item