दबंगो ने की पिटाई
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_17.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत दबंगांे ने पुरानी रंजिश के चलते आज एक महिला व उसके भतीजे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलो को उपचार व परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव की है। यहां के निवासी राम चन्दर का लड़का रवि आज अपने खेत पर गया था जहां पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही धर्मेन्द्र आदि उसकी पिटाई करने लगे। उसे बचाने आई उसकी चाची कलावती को भी उक्त लोगो ने काफी मारा पीटा जिससे दोनो को गम्भीर चोंटे आई है।

