aajtaktimes

अवैध खनन को लेकर भिड़े ठेकेदार


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन को लेकर दो ठेकेदार आपस में भिड़ गए। मजे की बात तो यह है कि शिकायत होने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। बताया जाता है कि बीती रात स्थानीय पुलिस की मिली भगत से संजय जेसीबी से अचकामऊ के निकट सरकारी नाले से पीली बालू का खनन करवाकर उसे केसरगंज के एक ईंट भट्ठे पर भेज रहा था। इसी बीच वहां कोठी कस्बे का ही सीटू पहुंच गया और उसने यह कहकर संजय से विरोध जताया कि भट्ठे पर उसने बलुई मिट्टी डालने का ठेका लिया था। इसी को लेकर दोनो में तू तू मै मै होने लगी। दोनो आपस में भिड़ गए। मामला जब थाने पहुंचा तो कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने दोनो को भगा दिया। बताया जाता है कि दोनो थाने के पुलिसकर्मियों के साथ उठने बैठने वाले है। इसी के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों के संरक्षण में बालू व मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है। इस सम्बन्ध में थाना पुलिस का कहना है कि दोनो ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है।

Related

UP 7597317975793657466

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item