aajtaktimes

जिला पंचायत चेयरमैन अशोक ने दिव्यागों को वितरित की ट्राई साइकिल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मसौली विकास खण्ड के ग्राम अमदहा में शिरड़ी सांई मन्दिर पर लायन्स क्लब पारिजात बाराबंकी व कम्पोजिट रीजनल सेन्टर के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा छः दिव्यागों को ट्राई साइकिल प्रदान की गयी। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने मंदिर में सांई आरती मंे सम्मिलित होकर बाबा की आरती कर और आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि लायन्स क्लब द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय और अच्छी पहल है उन्होंने बताया कि लायन्स क्लब के सदस्यों द्वारा स्कूलों का संचालन, मेडिकल केयर्स का आयोजन, नेत्र शिविर का आयोजन व गांवों को अंगीकृत करके सेवा कार्यों का समपर्ण एवं दिव्यागों की सेवा की जाती है। लायन्स क्लब अध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने बताया कि स्थानीय समुदायों में दुनिया के कोने-कोने में लायन्स क्लब इण्टरनेशनल सेवा के मिशन हर दिशा में फैले हुए है, जरूरत पड़ने पर दृष्टि, स्वास्थ्य, युवा, बुजुर्ग, पर्यावरण और आपदा राहत सहित कई सेवा कार्य किए जाते है। लायन्स के सचिव सुजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मार्च माह में लगभग 250 दिव्यागों को उनके जरूरत के अनुसार उपकरणों का वितरण किया जायेगा। ग्राम प्रधान गुड्डू मौर्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शकील अंन्सारी, मास्टर राम नरेश यादव, वीरेन्द्र प्रधान, हृदयराम मौर्य, रघुनाथ मौर्य, मास्टर बद्री प्रसाद, सच्चिदानन्द मौर्य, किरेश मौर्य, संजय, बलजीत गौतम, दिनेश मौर्य, अनिल मौर्य, धीरेन्द्र वर्मा, उसामा अंसारी, राजू पटेल, सहदेव, संदीप यादव, दिनेश रावत, अम्बरीश रावत, मो0 हकीक, मो0 इमरान, मो0 हसीब, मो0 रफीक, ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रताप गौतम आदि लोग उपस्थित रहें।

Related

UP 5391940587964838928

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item