दलालो के द्वारा लाये गए फार्मो को नही स्वीकारा जाएगा: SDM
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/sdm.html
अजमी रिज़वी
फतेहपुर बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए फतेहपुर तहसील में सहज-ई-विलेज द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के साथ कस्बे के एरिया मैनेजर शमसाद हुसैन व ब्लाक इंचार्ज रवि वर्मा, अखिलेश सिंह एवं तहसील क्षेत्र के समस्त जनसेवा केन्द्र संचालक मौजूद रहे। जहां पर उन्हें उप्र सरकार की 8 विभागों की 26 सेवाओं जैसे-आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु तथा शीघ्र ही जुड़ी जन सुनवाई की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी। उक्त जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि कैसे वे इन सभी सेवाओं का आवेदन करें, जिससे जनता को लाभ मिल सके। इसके साथ-साथ निकटम जन सेवा केन्द्र पर कम्प्यूटर की शिक्षा, वाहन का बीमा, मोबाईल रीचार्ज, पैन कार्ड एवं जीवन-बीमा आदि काम भी आसानी से हो सकते है। उपजिलाधिकारी ने जन सेवा केन्द्र संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने आवेदन पूर्ण रूप से सही भरे तथा संलग्नकों को सही ढंग से स्कैन करे, दलालो के द्वारा लाये जा रहे फार्मो को न स्वीकारे तथा जनता को सही जानकारी दे जिससे उनके लाभ मिल सकें। लोगों द्वारा भरे जा रहे आवेदन फार्मो को पूर्ण रूप से भराये तथा उनमें साक्ष्य लगाकर अपने रिकार्ड में सुरक्षित रखे। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें दिखाना पड़ेगा। अपने यहां एक रिकार्ड रजिस्टर अवश्य बनाये, जिसमें भरे गये फार्म का ब्यौरा रखे। यदि आपके आवेदन समय से आपके पास नहीं पहंुचते है तो इसकी शिकायत आप लिखित रूप से तहसील प्रशासन को कर सकते है। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ-साथ सरकार की समस्त सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा हालही में शुरू हुई जन सूनवाई की सेवा का आप लोग सही से आवेदन करें और आवेदन कर्ता को पूर्ण रूप से जानकारी दे, ताकि उसे इधर-उधर भटकना न पड़े। जन सुनवाई में गम्भीर मामलों को 03 कार्य दिवस में तथा इसके साथ साथ समस्त प्रकरणों को 45 दिनों में हर हाल में सुनवाई की जायेगी। इसके आलावा सभी केन्द्र संचालक अपने जन सेवा केन्द्र को अपने ग्राम पंचायत में ही खोले, जिससे लोगों को सारी सेवाओं का लाभ आपने ही घर बैठे में ग्राम पंचायत में मिल सकें, जो भी केन्द्र अपने निश्चित स्थान पर नहीं चलेगा, उसका पंजीकरण निरस्त कराकर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

