aajtaktimes

जयन्ती पर हुआ श्रीराम वर्मा की प्रतिमा का अनावरण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्रीराम वर्मा की 91वाँ जयंती पर उनके निवास स्थान ग्राम व पोस्ट साढे़मऊ तहसील फतेहपुर जनपद बाराबंकी में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एसपी सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वजारोहण करते हुए माँ सरस्वती वन्दना तथा दीप प्रज्वलित करके समारोह की शुरूआत की गयी। मंच पर उपस्थित मोहन लाल बैसवार, लालजी वैद्य अहमदपुर, बालकराम वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, मूर्ति निर्माता दयाराम, कुलदीप सिंह आदि लोगों का स्वागत किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर-द्वितीय फरहीन, बुशरा, उज़्मा, मेहनाज़ आदि छात्राओं द्वारा किया गया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित परिवारों का अवध शरण वर्मा के पुत्र जयदेव, राम आसरे वर्मा के पुत्र दिनेश चन्द्र, हंसराज के पुत्र राजकुमार, कृष्ण कुमार के पुत्र अमरेन्द्र सिंह, सरजू प्रसाद मुनीम के पाल्य जितेन्द्र कुमार, सर्वजीत के पुत्र राजाराम, रामगोपाल सुशील के पुत्र संजीव सिंह एडवोकेट, सुबराती के नाती नत्थू, बैजनाथ के पत्र राजेन्द्र प्रसाद, रामदुलारे के पुत्र अरूण कुमार स्व0 राम दुलारे की धर्मपत्नी सुमित्रा देवी, स्व0 वैद्यनाथ की धर्मपत्नी श्रीमती पार्वती पीड निवासी का स्वागत सम्मान् हमारे मुख्य अतिथि एस0पी0सिंह द्वारा किया गया। समारोह में देशभक्ति व त्याग की भावनाओं को जागृत करते हुए डा0 अम्बरीष अम्बर, शिव कुमार व्यास, डा0 अनिल बौझड, अजय प्रधान गजेन्द्र सिंह प्रयांशु, विनय कुमार दास द्वारा कविताओं का पाठ करते हुए देशभक्ति की भावना जगायी गयी। कवि सम्मेलन का संचालन डा0 आलोक शुक्ल द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद आयोजक राजेन्द्र प्रसाद पुत्र श्रीराम वर्मा (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) द्वारा व्यक्त किया गया।

Related

UP 159125689827605456

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item