aajtaktimes

जीवन को नया मोड़ दें, तम्बाकू खाना छोड़ दें


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्थानीय रिद्म फाउण्डेशन के संयोजन मेें स्थानीय राम सेवक यादव मेमोरियल मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में स्कूल के लगभग 150 छात्र, छात्राओं द्वारा विद्यालय भवन से प्रारम्भ कर छाया चौराहे, राजकमल रोड होते हुये नगर पालिका परिसर में समापन किया गया। इस रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा नशे को रोकने सम्बन्धी कई स्लोगन की तख्तियाँ लेकर प्रदर्शन किया। तख्तियों पर ‘जीवन को नया मोड़ दें तम्बाकू खाना छोड़ दें, तम्बाकू का सेवन या परिवार। फैसला आपका परिवार आपका। तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा, बीडी यह चारो हैं मौत की सीढ़ी’ आदि आदि लिखा तथा जनमानस को यह संदेश दिया गया कि तम्बाकू का सेवन हर हाल में रोका जाये तभी विश्व से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी का उन्मूलन सम्भव है। इस अवसर पर राम सेवक यादव मेमोरियल माण्टेसरी इण्टर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिमा सिंह ने प्रथम, आदर्श मिश्रा व पूर्णिमा सिंह ने द्वितीय तथा साक्षी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को रिद्म फाउण्डेशन की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये साथ ही रिद्म फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली के दौरान प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर रिद्म फाउण्डेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अश्वनी के. रंजन, राजीव गुप्ता बब्बी और राम सेवक यादव मेमोरियल मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम स्वरूप यादव के साथ-साथ विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सारिका श्रीवास्तव, दीपमाला श्रीवासतव एवं हरि सिंह ने पूरे आयोजन में अपना सहयोग दिया। रिद्म फाउण्डेशन और राम सेवक यादव मेमोरियल मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज के समस्त स्टाफ के लोग उपस्थित थे।

Related

UP 2359683377162713648

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item