aajtaktimes

मिशन 2017 में जनपद की समस्त सीटों पर लहरायेगा परचम: अवधेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधी भवन में भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राम प्रसाद श्रीवास्तव का भी स्वागत किया गया। स्वागत से अभीभूत जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह संचार करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के अनुरूप मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। उस जिम्मेदारी का मै पूरी ईमानदारी और मनोयोग से निर्वाहन करूगां। मै आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि जनपद के समस्त कार्यकताओं के मनोभाव उनके समर्पण और निष्ठा परिश्रम के हिसाब से ही उनका संगठन हित में उपयोग किया जायेगा। मेरा प्रयास होगा कि विश्व की नम्बर एक पार्टी अपने जनपद में भी नम्बर एक पार्टी रहे और मिशन 2017 में जनपद की समस्त सीटों पर पार्टी का परचम लहराये और इन सबको सच करने के लिए कार्यकर्ता तब तक नहीं दौड़ेगा जब तक पार्टी अपना लक्ष्य नहीं प्राप्त कर लेती। भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने कहा कि वास्तव में यह स्वागत कार्यक्रम सवांद कार्यक्रम होता इसमें कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त अध्यक्ष के बीच परिचय और संवाद होते हैं। निश्चित रूप से अवधेश जी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय हैं और निश्चित रूप से केन्द्र सरकार द्वारा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो जनकल्याणकारी योजनायें लागू की जा रही है उसका वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अदा करेगें। कार्यकताओ। इस मौके पर विजय कुमार गुप्ता, रमेश, हरी प्रसाद गुप्ता, पंकज जैन, टिन्नू, अभिषेक गुप्ता ने नवनियुक्त अक्षयक्ष अवधेश को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता केदार बक्श सिंह, पूर्व विधायक हैदरगढ़ सुन्दर लाल दीक्षित, वैभव मिश्रा, जंगबहादुर पटेल, सरोज रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, उमाश्ंाकर उर्फ मुन्नू भैय्या, इन्दिरा दूबे, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, मनीष दीक्षित, संदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशान्त कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री केएन शुक्ला, देवराज त्रिपाठी, आत्मा सिंह, सीता सिंह, प्रमोद तिवारी, दुर्गेश अवस्थी, विपिन पाण्डे, धर्मानन्द बाल्मीकि, आशोक कुमार सागर, सुभाष सिंह, अभिशेक गुप्ता लक्ष्मीगुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related

UP 5679189236622175981

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item