aajtaktimes

DM के कड़े तेवर , गम्भीर धाराओं में जमानत होने पर जताया असंतोष

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में अभियोजन की बैठक कलेक्टेªट सभागार में हुई जहां उन्होंने न्यायालयवार अधिवक्ता से एक-एक करके गम्भीर धाराओं में अभियुक्तों की जमानत होने पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही अपने गवाही से मुकरने वाले गवाहों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र को निर्देशित किया कि शासकीय अधिवक्ताओं द्वारा 376 में अभियुक्त की जमानत होने के प्रकरण की जिलास्तरीय समिति के समक्ष 15 फरवरी तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही शासकीय अधिवक्ताओं के न्यायालय में अधिक जमानत होने पर उनके नवीनीकरण न कराने का निर्देश दिया। शासकीय अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह से पुलिस पैरोकार को न्यायालय के आदेशों के तामिला कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल मौजूद रहे।

Related

UP 7117636765583611294

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item