कड़ी सुरक्षा के बीच होगा ब्लाक प्रमुख का चुनावः DM
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/dm_4.html
जौनपुर। जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता कलेक्टेªट सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव के सम्बन्ध में सहायक निर्वाचन अधिकारी, तैनात मजिस्टेªट, उप जिला मजिस्टेªट के साथ बैठक हुई जहां उन्होंने अधिकारियों को सकुशल, शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु आयोग के निर्देशाुनसार विधिक जानकारी दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी तैयारी पूर्ण कर ली जायं। इस प्रकिया को सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। सभी विकास खण्डों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्वाचन प्रकिया के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पूरी प्रकिया में पारदर्शिता अपनायी जाय। एजेंट के रूप में प्रत्याशी ही रहेगा। पूरी चुनाव प्रकिया का वीडियोग्राफी करायी जायेगी। मतदान परिसर में परिचय पत्र धारक क्षेत्र पंचायत सदस्य ही जायेगा। नामांकन से मतगणना तक परिसर के आस-पास भीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश चन्द्र ने बताया कि नामांकन 5 फरवरी के पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 6 फरवरी को पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक तय है। उन्होंने बताया कि मतदान 7 फरवरी को पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा तथा मतगणना 7 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा।

