संत शिरोमणि रविदास की जयंती आज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_279.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। संत शिरोमणि रविदास जी की जयन्ती आज सुबह 10 बजे राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया के आवास पर परम्परागत ढंग से मनायी जायेंगी। उक्त जानकारी पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने देते हुए बताया कि जयन्ती का विधिवत् शुभारम्भ राज्यसभा सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया कांग्रेसजनों के साथ संत शिरोमणि के चित्र पर माल्यापर्ण कर ठीक प्रातः 10 बजे करेंगे। तदोपरान्त कांग्रेसजन अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रामहरख रावत तथा उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम ने जनपद के कांग्रेसजनों, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्रसंगठन, सेवादल, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग, युवक कांग्रेस के साथियों व विकास खण्ड अध्यक्षों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयन्ती में भागीदारी निभाने का अनुरोध किया हैं।

